धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र-Shri Kuber Mantra

॥Shri Kuber Mantra॥

॥धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र॥

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है, उसी प्रकार कुबेर देव को धन का राजा के रूप में जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा भाव से उनकी पूजा अर्चना करने से उनकी अति कृपा होती है।
जिस पर भी भगवान कुबेर की कृपा होती है, उनको कभी धन की कोई समस्या नहीं होती। कुबेर देव को प्रसन्न करने के तीन चमत्कारी मंत्र निम्नलिखित हैं।

भगवान कुबेर का अमोघ मंत्र

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये, धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

अमोघ मंत्र भगवान कुबेर का सबसे प्रिय मंत्र है। इस मंत्र का जाप 3 महीने तक लगातार करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।


अष्ट लक्ष्मी कुबेर मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट-लक्ष्मी मम गृहे धनं पुरय पुरय नमः॥

यह मंत्र कुबेर देव और मां लक्ष्मी का माना जाता है। इस मंत्र का नियमित जाप श्रद्धा भाव से करने पर ऐश्वर्या, धन और वैभव की प्राप्ति होती है। इस मंत्र का जाप हर शुक्रवार की रात को करना चाहिए।


धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र (Shri Kuber Mantra)

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः॥

इस मंत्र के जाप से मनुष्य को सभी तरह के भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है और उसको कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।


जो मनुष्य इन मंत्रो का जाप नियमित करता है, उस पर माता लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा सदा बनी रहती है। उसको जीवन में कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता। इन मंत्रो का जाप करते समय धनलक्ष्मी कोड़ी अपने पास रखे और अपना मुख दक्षिण दिशा की तरफ जरूर रखे।

कुबेर जी की आरती || श्री कुबेर चालीसा || श्री लक्ष्मीजी की आरती || श्री लक्ष्मी मंत्र

भक्ति ज्ञान (BhaktiGyan.com) में आपका स्वागत है! यहाँ हम आपको भक्ति के अभ्यास के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक यात्रा को समझने और उसे गहरा करने के लिए एक प्रिय स्थान प्रदान करते हैं। हमारा मंच आपके आध्यात्मिक विकास और समझ के लिए आरती, चालीसा, भजन, कथा, मंत्र और अष्टोत्तर शतनामावली जैसे विभिन्न संसाधन प्रदान करता है।

Leave a Comment