धन कुबेर जी की आरती-Kuber ji ki Aarti

|| Dhan Kuber Ji Ki Aarti ||

|| धन कुबेर जी की आरती ||

भारत में, हिंदुओं का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार दीपावली है। जिसके एक दिन पहले छोटी दीपावली, और उसके एक दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी, श्री गणेश और भगवान कुबेर की पूजा-आरती की जाती है, ताकि साल भर धन, ऐश्वर्या, वैभव के साथ उनकी कृपा हम पर बनी रहे।

ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जय यक्ष. जय यक्ष कुबेर हरे ।
शरन पड़े भगतों के, भण्डार कुबेर भरे ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…

शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,
स्वामी भक्त कुबेर बड़े ।
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…

स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे ।
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय-जय कार करैं ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…

गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे ।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करें ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…

भांति-भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने ।
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…

बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े ।
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…

मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले ।
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…

यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे ॥
ऊँ जय यक्ष कुबेर हरे…


Dhan Kuber ji ki Aarti in English


Om Jai Yaksha Kuber Hare,
Swami Jai Yaksha. Jai Yaksha Kuber Hare ।
Sharan Pade Bhakton Ke, Bhandar Kuber Bhare ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…

Shiv Bhakton me Bhakt Kuber Bade,
Swami Bhakt Kuber Bade ।
Detya Danav Manav Se,
Kai-Kai Yudh Lade ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…

Swarn Singhan Baithe,
Sir par Chatra Phire,
Swami Sir par Chatra Phire ।
Yogini Mangal Gaave,
Sab Jai-Jai kar Kare ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…

Gadda Trishul Hath Me,
Shastra Bahut Dhare,
Swami Shastra Bahut Dhare ।
Dukh Bhay Sankat Mochan,
Dhanush Tankaar Kare ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…

Bhanti-Bhanti Ke Vyanjan Bahut Bane,
Swami Vyanjan Bahut Bane ।
Mohan Bhog Lagave,
Sath me Urad Chane ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…

Bal Budhhi Vidhya Daata,
Hum Teri Sharan Pade,
Swami Hum Teri Sharan Pade ।
Apne Bhakt Jano Ke,
Saare Kaam Sanware ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…

Mukut Mani Ki Shobha,
Motiyan Haar Gale,
Swami Motiyan Haar Gale ।
Agar Kapoor Ki Baati,
Ghee Ki Joot Jale ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…

Yaksh Kuber Ji Ki Aarti,
Jo Koi Nar Jaave,
Swami Jo Koi Nar Jaave ।
Kahat Prempal Swami,
Manvanchit Phal Paave ॥
Om Jai Yaksha Kuber Hare…


धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र || श्री कुबेर चालीसा || श्री लक्ष्मीजी की आरती || श्री लक्ष्मी मंत्र

भक्ति ज्ञान (BhaktiGyan.com) में आपका स्वागत है! यहाँ हम आपको भक्ति के अभ्यास के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक यात्रा को समझने और उसे गहरा करने के लिए एक प्रिय स्थान प्रदान करते हैं। हमारा मंच आपके आध्यात्मिक विकास और समझ के लिए आरती, चालीसा, भजन, कथा, मंत्र और अष्टोत्तर शतनामावली जैसे विभिन्न संसाधन प्रदान करता है।

Leave a Comment