लक्ष्मी माता के मंत्र-Shri Laxmi Mantra

॥Shri Laxmi Mantra॥

॥लक्ष्मी माता के मंत्र॥

हिंदू शास्त्रों में माता लक्ष्मी को धन के देवी के नाम से जाना जाता है। माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उनके मंत्रो का जाप विधि-विधान से करना चाहिए। जिस पर माता लक्ष्मी की दया हो जाए उनको कभी धन-संपति की कोई कमी नहीं आती।
अगर किसी को धन से सम्बन्धी कोई समस्या होती है तो उसको माता लक्ष्मी मंत्र का जाप विधिवत करना चाहिए। इसीलिये माता लक्ष्मी को धन या भाग्य की देवी के रूप में जाना जाता है। लक्ष्मी मंत्र जाप से जीवन में खुशहाली, धन, वैभव और समृद्धि का आगमन होता है। जानते हैं माता लक्ष्मी को खुश करने के सबसे प्रभावशाली मंत्र (Shri Laxmi Mantra):

महालक्ष्मी मंत्र (Mahalaxmi Mantra)

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभ्यो नम:

-इस मंत्र का जाप अत्यन्त फलदायी होता हैं। लक्ष्मी माता इस जाप से जल्दी प्रसन्न होती हैं। इस मंत्र के जाप से आर्थिक परेशानियों का अंत और दुखो का नाश होता हैं। आत्मविश्वाश में वृद्धि होती हैं।


मां लक्ष्मी बीज मंत्र (Maa Lakshmi Beej Mantra)

ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:

-माँ लक्ष्मी के इस बीज मंत्र जाप से घर में सुख-समृद्धि के साथ -साथ धन का लाभ भी होता हैं।


मां लक्ष्मी ध्यान मंत्र (Maa Lakshmi Dhyaan Mantra)

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

-माँ लक्ष्मी के इस मंत्र जाप से धन से जुड़े वास्तु दोष दूर होते हैं। इस मंत्र का जाप कम से कम १०८ बार करें।


मां लक्ष्मी गायत्री मंत्र (Maa Laxmi Gayatri Mantra)

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ

-माँ लक्ष्मी के इस गायत्री मंत्र से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं। इस मंत्र का निरंतर जाप आपके जीवन की नकारात्मकता को दूर करता हैं और साथ ही जीवन में नई खुशियाँ लाता हैं।


कर्ज मुक्ति के लिए मंत्र (Karj Mukti Mantra)

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

-माँ लक्ष्मी के इस मंत्र जाप से कर्ज से मुक्ति मिलती हैं और जिंदगी में दुबारा कभी कर्ज की नौबत नहीं आती।


श्री लक्ष्मी महामंत्र (Laxmi Mahamantra)

ऊँ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

-यह मंत्र श्री लक्ष्मी का महामंत्र हैं , इसका निरंतर जाप जीवन में धन, ऐश्वर्य और सौभाग्य की प्राप्ति कराता है ।


लक्ष्मी मंत्र जाप की विधि:

पहले घर के मंदिर को अच्छे से साफ़ करके शुद्ध घी का मिट्टी का दीपक जलाएं। माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करे।
माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कमल गट्टे की माला से किसी आसन पर बैठ कर करना चाहिए। इन मंत्रों का जाप शुक्रवार के दिन कम से कम १०८ बार करना चाहिए।

श्री लक्ष्मीजी की आरती || कुबेर जी की आरती || धन प्राप्ति के लिए कुबेर मंत्र

भक्ति ज्ञान (BhaktiGyan.com) में आपका स्वागत है! यहाँ हम आपको भक्ति के अभ्यास के माध्यम से अपनी आध्यात्मिक यात्रा को समझने और उसे गहरा करने के लिए एक प्रिय स्थान प्रदान करते हैं। हमारा मंच आपके आध्यात्मिक विकास और समझ के लिए आरती, चालीसा, भजन, कथा, मंत्र और अष्टोत्तर शतनामावली जैसे विभिन्न संसाधन प्रदान करता है।

Leave a Comment